नदी में डूब कर तीन बहनों के इकलौते भाई की हुई मौत

Belal Jani
By -

कोचिंग पढ़ कर घर जाते समय नदी में स्नान करते समय पानी के तेज बहाव ने घर के दीपक को बुझाया

गोताखोरों के सहयोग से शव को लगभग छः घंटे की कड़ी मेहनत के बाद नदी से निकला गया बाहर

जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कोचिंग संस्थान से पढ़कर घर वापस लौट रहे छात्र की नदी में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई है।पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगभग छः घंटे बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बसढूआ गांव निवासी महेंद्र यादव का पुत्र शिवम यादव 15 वर्ष ब्लाक कार्यालय के पास स्थित हंसवाहिनी कोचिंग सेंटर से गुरुवार को पढ़कर 8:15 बजे सुबह घर लौट रहा था। जंघई मार्ग पर कोटवा के पास स्थित विरवा नदी में स्नान करने के लिए जैसे ही गया पानी के तेज बहाव के चलते वह सड़क पर बने पुल के ताखा में जाकर फंस गया। साथ के बच्चो ने  घटना की  सूचना घर वालों को दिया।आस पास के लोगो के साथ ही घर से आए लोग शव की तलाश में जुट गए किंतु सफलता नहीं मिली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की तलाश के लिए जौनपुर से गोताखोरों को बुलाया। और लगभग छः घंटे बाद सवा दो बजे शव बरामद हो सका है ।शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि मृत किशोर तीन बहनों का इकलौता भाई था । शिवम क्षेत्र के राजदेई बालिका विद्यालय नोनरा खुर्द में कक्षा 10 का विद्यार्थी था। घटना से परिजनों में एक कोहराम बरपा  हो गया है।