जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव मोहल्ला निवासी खुशबू उम्र लगभग 30 वर्ष पत्नी अरमान मंगलवार दोपहर संदिगध अवस्था में अपने कमरे में फांसी का फंदे गले में लगाकर जान दे दिया। जानकारी होने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर चिकित्सक ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो सके।
संदिग्ध अवस्था में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश
By -
October 29, 2024