जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण में लापरवाह पाए गए शिक्षकों का वेतन व मानदेय किया अवरुद्ध, किया।
बीएसए ने विकासखंड सिकरारा, मछलीशहर एवं महराजगंज के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। कंपोजिट विद्यालय मानसाहपुर, सिकरारा का निरीक्षण प्रातः 8 बजे किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, सहायक अध्यापक राजेन्द्र प्रताप सिंह एवं शैलेश कुमार सिंह निरीक्षण के समय अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। उनका निरीक्षण तिथि का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया। श्रीमती मंजुला मौर्य एवं राजन सिंह 8ः05 पर विद्यालय में उपस्थित हुए, जिन्हें कारण बताओ नोटिस निर्गत की गई। विद्यालय में स्वच्छता की कमी, टूटे हैंडवॉश, क्षतिग्रस्त झूला, तथा 84 नामांकित छात्रों में केवल 30 की उपस्थिति पाई गई। विद्यालय में प्राप्त उक्त गंभीर कमियों के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका गया।
कंपोजिट विद्यालय डमरूआ, सिकरारा का निरीक्षण समयः 8ः45 बजे किए जाने पर शैलेन्द्र कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह (सहायक अध्यापक) एवं वरुण कुमार (अनुदेशक) अनधिकृत रूप से अनुपस्थित मिले। उनका मानदेय अवरुद्ध किया गया। कंपोजिट विद्यालय कठार, महराजगंज के निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित पाए गए। विद्यालय में कुल 113 नामांकित छात्रों में से 75 छात्र उपस्थित मिले। मध्यान्ह भोजन योजना माह के निर्धारित मीनू के अनुसार संचालित पाया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय परिसर में एक जर्जर भवन पाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से बीएसए डॉ. पटेल द्वारा खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज एवं जिला समन्वयक (निर्माण) को स्थल पर ही भवन के चिन्हांकन एवं तकनीकी मूल्यांकन हेतु तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करने तथा आगे की आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।