जौनपुर। उतरन थाना क्षेत्र के सराय नसीबपुर गांव के पास प्राइवेट बस की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र की सराय नसीबपुर गांव निवासी सुनील कुमार यादव उम्र लगभग 38 वर्ष पुत्र जय नाथ यादव मंगलवार श्याम बाइक से कहीं जाते समय गांव के पास ही प्राइवेट बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर चिकित्सक ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन को जानकारी होने पर कोहराम मच गया।