जौनपुर।आज दिनांक 30.07.2025 को PRV 2369 थाना पवारा को एक 10 वर्षीय बालक, जो मन्दबुद्धि प्रतीत हो रहा था एवं अपना नाम करिया बता रहा था, मिला। जिसे थाना स्थानीय पुलिस द्वारा अथक प्रयास कर जरिये वाट्सएप मीडिया सेल तथा अन्य संसाधनो के प्रयास के उपरान्त गुमशुदा बालक के रिश्तेदार द्वारा पहचान किया गया, जिसका नाम आयुष उर्फ करिया यादव पुत्र विजय बहादुर यादव निवासी निगोह थाना बरसठी जौनपुर बताये। बालक आयुष को मौसा बृजेश यादव पुत्र खेलाडी यादव निवासी ग्राम उच्चौरा थाना पवारा जौनपुर के सुपुर्दगी मे दिया गया। रिश्तेदार द्वारा बच्चे को सकुशल पाकर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
गुमशुदा बालक के परिजन/रिश्तेदार को, बालक के रिश्तेदार को सुपुर्द किया गया
By -
July 30, 2025