जौनपुर। शनिवार रात्रि बीमारी हालत में भर्ती कराए गए वृद्ध ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट होने के लिए लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक बक्सा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी सिद्धनाथ उपाध्याय उम्र लगभग 72 वर्ष पुत्र स्वर्गीय गौरी शंकर उपाध्याय तबीयत खराब होने के कारण उन्हें परिजन भर्ती करवाए थे जहां रविवार रात्रि लगभग 11:30 बजे उनकी मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पुत्र हरदीप उपाध्याय का कहना है कि मेरे पिताजी ने पड़ोस में रहने वाली मीमरा देवी पत्नी अजय त्रिपाठी को जमीन लिखी थी। उसी का पैसा मांगने गए थे तभी उनसे मारपीट की गई। जबकि इस संबंध में बक्सा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कोई मारपीट नहीं हुई थी बीमारी के कारण मृतक का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था 26 जुलाई को उनको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसीलिए मृतक का पीएम करवाया जा रहा है ताकि मौत का कारण स्पष्ट हो और आगे की कार्रवाई की जा सके।