जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बुढ़ूपुर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी दीपक (20) पुत्र स्व. जैसराज बिन्द अपने गांव से बोल बम कांवरियों को विदा करके घर आया और अपने कमरे में जाकर फांसी लगा लिया।
कुछ देर बार खेती के काम से लौटकर घर आयी मां बिलासी देवी पुत्र का फंदे से लटकता शव देखकर बदहवास होकर चिल्लाने लगी। परिजनों ने जब उसे लटकता देखा तो आनन-फानन में फंदे से उतारकर तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले गये लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के आत्महत्या किये जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बताया गया कि मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है जबकि भाई प्रदीप उससे छोटा है।घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही सरपतहां पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्राथमिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।