जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण में मिली भारी खामियां

Belal Jani
By -

रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में आएगा बदलाव,दो सदस्यीय टीम प्रमुख सचिव को सौंपेंगी रिपोर्ट 


जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) एवं जिला चिकित्सालय का गुरुवार को शासन स्तर से नामित दो सदस्यीय टीम  मे वरिष्ठ प्राचार्यों ने औचक निरीक्षण किया। कन्नौज राजकीय मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. डा.सीपी. पाल और कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डा. राकेश कुमार की संयुक्त टीम ने सबसे पहले जिला अस्पताल की हकीकत को परखा तो कई खामियां सामने आई है। 
जिला अस्पताल में कई खामियां मिली हैं और ऐसी उम्मीद है प्रमुख सचिव को रिपोर्ट सौंपने के बाद जिला चिकित्सालय के कुछ कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। इसके बाद संयुक्त टीम ने मेडिकल कॉलेज ओपीडी, आईपीडी, ऑक्सीजन प्लांट, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक और साफ-सफाई आदि की गहन जांच की। 
निरीक्षण के बाद टीम ने स्पष्ट किया कि वे मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्था की रिपोर्ट शासन को दो दर्जन बिंदुओं में सौंपेंगे। सूत्रों की माने तो मेडिकल कॉलेज में भारी खामियां मिली और उस पर वह उपस्थित लोगों से सवाल-जवाब किए, नाराजगी जाहिर  किया। टीम ने मौजूद मेडिकल कॉलेज के जिम्मेदारों से कहा कि यहां बहुत सुधार की जरूरत है। और लापरवाही की जा रही है व्यवस्था के नाम पर कोरम पूरा किया जा रहा है जो गलत है। निरीक्षण के दौरान कॉलेज की प्राचार्य प्रो. डा. रुचिरा सेठी, उप प्राचार्य प्रो. डा. आशीष यादव, जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. के.के. राय और जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डा. सैफ हुसैन खान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।