जेवरात सफाई के बहाने चेन लेकर ठग हुए फरार

Belal Jani
By -

 जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया मोहल्ला में बाइक सवार दो युवकों ने गहना साफ करने के बहाने महिला का सोने का चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस छान बीन में जुटी है। 
 सूत्रों के अनुसार मनोज राय पचहटिया में सपरिवार रहते हैं। मनोज राय ने बताया कि दो युवक होंडा साइन बाइक से मंगलवार देर शाम मेरे घर पर आए। गेट खोलकर अंदर घुस गए तथा मेरे पुत्र से कहा कि गहनों की सफाई हम लोग करते हैं मेरे पुत्र ने अपने हांथ का बेसलेट निकाल कर दे दिया तो दोनों युवाओं ने सफाई करके उसे लौटा दिया। उसके बाद और गहनों की सफाई की मांग की मेरी पत्नी नीतू ने तब 10 ग्राम सोने की चेन लाकर सफाई करने के लिए दे दिया तो दोनों युवकों ने कटोरा में पानी और हल्दी मंगाया हल्दी को पानी में घोल दिया और सोने की चेन आंख में धूल झुकते हुए अपने पास छुपा लिया थोड़ी देर बाद साफ सफाई करने का नाटक किया फिर कटोरे वाला पानी लौटाते हुए कहा कि अंदर जाकर गिरा के अंदर चैन ले लो घर में अंदर जाते ही दोनों युवक बाइक से तुरंत फरार हो गए।नवीन सब्जी मंडी शीतला चौकियां पुलिस चौकी प्रभारी ईस चंद्र यादव ने कहा कि गहनों की साफ सफाई के बहाने धोखाधड़ी करते हुए घटना को अंजाम दिया गया है। छानबीन किया जा रहा है।