पुलिस टीम ने तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक को दबोचा

Belal Jani
By -


जौनपुर।थानाध्यक्ष बक्शा विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर 01 अभियुक्त नितेश यादव S/O ओमकार यादव निवासी साहिनपुर थाना बक्सा, जौनपुर को 01 तमंचा .315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ दिनांक 25.07.2025 को ग्राम धनियामऊ लूलेवीर बाबा मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।   

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल 
1.उ0नि0 राकेश कुमार राय थाना बक्सा, जौनपुर 
2.का0 सतेन्द्र चौहान थाना बक्सा, जौनपुर।
3.का0 अमरजीत कन्नौजिया, थाना बक्सा, जौनपुर।