जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के पूर्वांचल विश्वविद्यालय के निकट साइकिल से जा रहे दादा पोते डीजे वाहन की चपेट में आ गए जिससे दादा की मौत हो गई हो गई। जबकि पोता गंभीर रूप से घायल हो गया उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक इसी थाना क्षेत्र के बतहना गांव निवासी अगुंनू प्रजापति उम्र लगभग 65 वर्ष पुत्र लक्ष्मण प्रजापति अपने पोते शिवम उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र बुद्धि राम प्रजापति के साथ शुक्रवार तीसरे पहर साइकिल से कहीं रिश्तेदारी जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल विश्वविद्यालय के निकट तेज गति से जा रही डीजे वाहन की चपेट में आकर कर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारीयों द्वारा दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर अगुंनू प्रजापति को देखकर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि शिवम का उपचार अभी चल रहा है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है। जैसे ही यह खबर परिजन को मिली परिजनों में कोहराम मच गया।