दो सगे भाइयों की कुएं में डूबकर दर्दनाक मौत, परिजन में छाया मातम

Belal Jani
By -

अंबेडकरनगर।जनपद के अहरौली थाना क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहाँ दो सगे भाई अभिजीत और शिवा की अहिरौली बाजार के पूर्वी छोर पर स्थित सरकारी ट्यूबवेल के बगल बने कुआं नुमा गड्ढे में नहाते समय डूबकर मौत हो गई, इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है,
          खबर मिलते ही स्थानीय लोग और परिवार के सदस्य सदमे में आ गए। इन मासूम बच्चों की असमय मृत्यु से पूरे गाँव में मातम पसर गया है,
              

इस घटना ने एक बार फिर खुले या असुरक्षित कुओं और गड्ढों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, स्थानीय प्रशासन से ऐसी जगहों को सुरक्षित करने की मांग की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।