जौनपुर।थाना खेतासराय पीआरवी 2331 के कर्मचारीगणों के द्वारा प्राप्त इवेन्ट पर बकरी चोरी की सूचना प्राप्त हुई जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुये गुरैनी से आधे घण्टे के अन्दर बकरी चोर को बकरी के साथ गिरफ्तार कर कब्जे से चोरी गयी बकरी बरामद कर वादी मुकदमा की तहरीरी सूचना पर मु0अ0सं0 152/25 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस अभियुक्त बीर बहादुर यादव पुत्र शर्माजीत यादव निवासी जसोपुर थाना सरायख्वाजा जौनपुर पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को जेल भेजा गया।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.श्री रामाश्रय राय (थानाध्यक्ष ) थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।
2.हे0का0 सुनील कुमार -पीआरवी 2331 के कर्मचारीगण।
3.का0 दिवाकर मौर्या- पीआरवी 2331 के कर्मचारीगण।