पुलिस ने चोरी के मामले में 01 वांछित को किया गिरफ्तार

Belal Jani
By -


जौनपुर।यश बैंकर्स मोहल्ला उमरखां बडी मस्जिद थाना कोतवाली जिला जौनपुर द्वारा थाना कोतवाली पर दिनांक- 22.06.2025 को प्रा0पत्र दिया कि विपक्षी इन्द्रजीत उर्फ अच्छू पुत्र सुशील मोहल्ला मुफ्ती मोहल्ला थाना कोतवाली जौनपुर द्वारा आवेदक के मैरेज हाल से 50 पीस ट्रस्ट जिसका रंग हरा , सिल्वर और हल्का लाल (RED OXIDE ) था और जिसकी ऊचाई 8 फिट , 10 फिट, 11 फिट व 15 फिट थी । 25 पीस गार्डेन रंगीन दो बण्डल कपडा व फूल जिसका रंग लाल , हरा , व सफेद था। नट बोल्ट 10 किलो0 रिचपाना आदि सामान प्रार्थी से बिना पूछे चोरी से उठा ले गया जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 185/25 धारा 303(2) बीएनएस बनाम इन्द्रजीत उर्फ अच्छू पुत्र सुशील मोहल्ला मुफ्ती मोहल्ला थाना कोतवाली जौनपुर पंजीकृत किया गया।  
*गिरफ्तारी का विवरण-*
प्र0नि0 कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 185/25 धारा 303(2) , 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त इन्द्रजीत उर्फ अच्छू पुत्र सुशील निवासी मुफ्तीमोहल्ला थाना कोतवाली जौनपुर को आज दिनांक 07.08.2025 को समय करीब 13.10 बजे दिन में अहियापुर पुल के नीचे से मुखबीर खास की सूचना पर कोतवाली पुलिस  द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक  विधिक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है  । 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.उ0नि0   राम प्रकाश यादव  चौकी इंचार्ज राज कालेज थाना कोतवाली जौनपुर।
2.का0 विनोद कुमार यादव थाना कोतवाली जौनपुर।
3.का0 सतीश कुमार थाना कोतवाली जौनपुर।
4.का0 विजय प्रकाश थाना कोतवाली जौनपुर।