जौनपुर। राजकीय रेलवे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान 43 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। बढ़ती चोरी अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए जीआरपी ने प्लेटफॉर्म फार्म और ट्रेनों में तलाशी अभियान चला कर रेलवे स्टेशन शाहगंज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर ट्रेन नम्बर 15624 कामाख्या भगत की कोठी एक्सप्रेस के कोच बी 4 में लावारिश हालत में बंडल मिला जिसे खोलकर चेक किया गया तो उसमें गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन लगभग 43 किलो है। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया और आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है।
बरामद करने वाली टीम में थाना अध्यक्ष जीआरपी सुनील कुमार गोंड, उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, उप निरीक्षक जीपी बहुगुणा, हेड कांस्टेबल दिलीप यादव, हेड कांस्टेबल विजय शंकर गुप्ता, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव, कांस्टेबल केदारनाथ मौजूद रहे।