सांकेतिक चित्र
जौनपुर। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कच्चा मकान गिरने से उसके मलबे में दबकर वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी चनवता देवी उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी नगडू राम मंगलवार रात्रि अपने कच्चे खपरैल के मकान में सब्जी बना रही थी इसी दौरान कई दिनों से हो रही बारिश के चलते उनका कच्चा मकान ढह गया। जिसके मलबे में दबकर चनवता देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि इस दौरान परिजन सभी बाहर बैठे हुए थे। घर गिरता देख सभी दौड़ पड़े और चनवंता देबी को मलबे से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल लेकर पहुंच रहे थे जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय साथी जवानों को लेकर मौके पर पहुंच गए।