जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार में मंगलवार को बस और ट्रक की भिंड़त में खुटहन के पटैला गांव निवासी युवक की मौत से परिजनों पर वज्रपात सा हो गया है। मृतक अपने मां बाप की इकलौती संतान थी। उसकी मौत से जहां उनके बुढ़ापे की लाठी छिन गई, वहीं मृतक की पत्नी और तीन बच्चे अनाथ हो गए। परिजनों के करूणा क्रंदन से गांव में शोक छा गया। गांव निवासी 32 वर्षीय देवी प्रसाद किसी काम से जौनपुर गए थे और रात्रि में जौनपुर से घर वापस आ रहे थे। उक्त स्थल पर ट्रक से हुई टक्कर में देवी प्रसाद की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। पत्नी रोशनी रोते रोते बेसुध हो जा रहीं हैं। आठ वर्षीय पुत्र राज, चार वर्षीय देवांश तथा छह वर्षीय गौरी व पिता हरिप्रसाद व माता के रोने बिलखने से पूरा माहौल बोझिल हो गया।
सड़क हादसे में इकलौते चिराग के बुझने से, परिजनों में छाया अंधेरा
By -
August 13, 2025