एसपी ने क्राइम कंट्रोल को लेकर की अहम बैठक

Belal Jani
By -

जौनपुर।दिनांक-8.08.2025 को पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों के साथ *क्राइम मीटिंग* का आयोजन पुलिस लाइन सभागार कक्ष में किया गया। मीटिंग में क्षेत्र में अपराध की स्थिति, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, रात्रि गश्त और बीट पुलिसिंग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर समीक्षा की गई तथा थाना प्रभारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुनवाई को प्रभावी बनाने और महिला अपराधों पर संवेदनशीलता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारी मौजूद रहें।