जौनपुर।प्र0नि0 जफराबाद मय हमराह द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर हौज वाराणसी सुल्तानपुर हाइवे से तीन अभियुक्तों 1.बृजेश यादव पुत्र परदेशी यादव निवासी इन्दरपुर थाना बड़ागांव जिला वाराणसी कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस व 350 रुपया नकद 2.जयप्रकाश यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी चमरुपुर थाना सिन्धौरा जनपद वाराणसी कब्जे से चाकू तथा 430 रुपया नकद 3.नीरज यादव पुत्र योगेन्द्र यादव निवासी नारी पंचदेवरा थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर कब्जे से एक चाकू व 210 रुपया बरामद हुआ। पकडे गये तीनों व्यक्तियो ने पूछताछ में बताया कि हम लोग बस से उतर कर हाईवे रोड के किनारे सूनसान स्थानों पर बछड़े व पशु व रोड पर घूमते वाले पशुओ की तलाश करते है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म मु0अ0सं0-189/2025 धारा-3/25 व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जफराबाद जनपद जौनपुर से अवगत कराते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना जफराबाद जौनपुर ।
2.उ0नि0 राधेश्याम सिंह थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।
3.उ0नि0 राम प्रताप सिंह थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।
4.हे0का0 दुर्गेश पाण्डेय थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।
5.हे0का0 गजानन्द यादव थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।
6.का0 प्रवीण कुमार थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।
7.का0अली अहमद थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।
8.का0दीपक दीक्षित थाना जफराबाद जनपद जौनपुर ।