अनियंत्रित कार की चपेट से आया बाइक सवार जख्मी

Belal Jani
By -


जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया विशेषरपुर शाहगंज मार्ग फायर ब्रिगेड के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमुआई गांव निवासी विवेक गौतम किसी जरूरी कार्य से शुक्रवार को जौनपुर शहर आया हुआ था।

शहर से काम निपटाने के बाद वह वापस लौट रहा था दोपहर एक बजे जैसे ही वह जौनपुर-शाहगंज हाईवे पर विशेषरपुर फायर ब्रिगेड के सामने पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल विवेक गौतम को पैर में एवं सिर में ज्यादा चोट आई है।