मनबढो़ ने युवक को लाठी-डण्डे से मारकर किया जखमी

Belal Jani
By -


जौनपुर।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह दुकान पर बैठकर युवक के चाय पीने के दौरान मनबढो़ ने  पीछे से लाठी-डंडा से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पुलिस पहुंचकर घायल युवक को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेज दिया और जांच पाताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार इटौरी गांव निवासी मनोज सिंह पुत्र पुरुषोत्तम सिंह बाजार में चाय की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे कि 10-12 लोगों ने उनके ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई जिससे वह लहू लुहान होकर गिर गये। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना उनके परिजनों को दिया। परिजन मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिये। पुलिस पहुंचकर घायल व्यक्ति को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला भेज दिया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

घायल व्यक्ति मनोज सिंह ने बताया कि इसके पहले दबंगों ने 4 बार मारपीट किया है। इन लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज है।पीड़ित व्यक्ति के बड़े भाई कमलेश सिंह ने आरोप लगाया कि वह अपने जमीन में रास्ता नहीं दिये तो उसी को लेकर दबंग लोगों ने 4 बार मारपीट किये। पुलिस 4 बार मुकदमा दर्ज करके कोई ठोस कार्रवाई नहीं कि अगर ठोस कार्रवाई की होती तो फिर यह लोग मारपीट नहीं करते। 

क्राइम प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। इसमें नौ से दस लोगों का ग्रुप है। इन लोगों के खिलाफ जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार होंगे।