जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव से चार दिन से एक वृद्ध घर से गायब थे। उनकी मानसिक हालत बहुत अच्छी नही थी। परिजनो ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी का मुकदमा भी दर्ज करवाया था।
बताया जाता है कि रविवार को सुबह लगभग 9 बजे गांव के पश्चिम तरफ एक तालाब में ब्राहमण बस्ती के बच्चे शौंच के लिए गये थे। तभी तालाब में तैरता शव देखकर घर पहुंच सारी बात बताई। तालाब में शव की सूचना पर ग्रामीणों सहित काफी लोग तालाब के किनारे गये। देखते-देखते ही देखते वहां काफी भीड़ लग गयी। सूचना पाकर मौके पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस गांव वालों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। जिनकी पहचान माता प्रसाद शर्मा 80 वर्ष के रूप में हुई। मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक विनीत रॉय ने बताया वृद्ध की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।