जिला अस्पताल लाश घर में कई कमियों को लेकर, मृतक के परिजन ने किया हंगामा

Belal Jani
By -


जौनपुर।खेतासराय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे में काल के गाल में समा गए लोगों के शव को जिला अस्पताल के उस लाश घर में रखा गया है। जिसमें व्यवस्था के नाम पर हर तरफ से, बदबू आना,एसी नहीं चल रही है, खिड़कियां टूटी हुई हैं, मक्खियां भिनभिना ना रही हैं, ऐसे गंदगी भरे स्थान को लाश घर नाम देकर। शवों को रखने का काम किया जा रहा है। इन्हीं सब कारणों से मृतकों के परिजनों ने लाश घर के सामने लगभग₹50 की संख्या में  एकत्रित होकर नाराजगी जाहिर करते हुए हंगामा करने के साथ पुलिस प्रशासन एवं अस्पताल प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी किया ।