बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। केराकत नगर के सिहौली चौराहे के पास शुक्रवार की रात 9 बजे बाइक के धक्के से एक साइकिल सवार अधेड की मौत हो गई। बताते हैं कि ग्राम सरौनी पूरब पट्टी निवासी राम दुलार यादव 52 वर्ष की चाय की दुकान सिहौली के पास है। शुक्रवार की रात 9 बजे अपनी दुकान बंद करके वे साइकिल से अपने घर के लिए ज्यों ही सड़क  पर निकले त्यों ही एक तीव्र गति से आ रहा एक बाइक सवार  उनको धक्का मार  दिया। जिसके चलते  गंभीर रूप से राम दुलार यादव घायल हो गये। उपचार हेतु सी एच सी केराकत ले जाया गया। जहां स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी हेतु रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर उनकी मौत हो गई।