जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र के शहाबुदीनपुर गांव में रविवार को हो रही तेज बारिश में एक महुआ का पेड़ हाईटेंशन तार पर अचानक गिर गया। विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बंद कर विभागीय कर्मचारी मजदूरों को लेकर पेड़ की डाले काटकर हटवाने में जुटे हुए हैं। क्षेत्र में पिलकिछा फीडर से विद्युतापूर्ति की जाती है। दोपहर करीब 2 बजे गांव से ले जाया गया 33 हजार वोल्ट का तार पर अचानक पेड़ गिर गया। संयोग अच्छा था कि उसकी चपेट में कोई नहीं आया। उपकेंद्र पर तैनात एसएससो संदीप कुमार ने बताया कि तार गिरने के चलते आपूर्ति रोक दी गई है। पेड़ की डालें काटकर हटवाई जा रही है। बहुत जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हाई टेंशन तार पर गिरा पेड़, बिजली ठप
By -
August 03, 2025