जौनपुर।सरपतहा थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर निवासी महेंद्र प्रताप ने गांव के तीन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट और छिनैती का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायती पत्र दिया है। शिकायत में उन्होंने बताया कि मंगलवार रात तीन लोग पुरानी रंजिश को लेकर उनके घर में जबरन घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उन्हें, उनकी पत्नी और मां को पीट दिया। आरोप है कि आरोपितों ने उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
घर में घुसकर मारपीट व छिनैती का आरोप
By -
August 06, 2025