जौनपुर। शनिवार बक्सा थाना क्षेत्र के दरबानीपुर गांव स्थित झाड़ी में मिले नवजात की उपचार के दौरान जिला महिला चिकित्सालय में सोमवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि उक्त नवजात शिशु को सराय ख्वाजा क्षेत्र के करंजा कला चाइल्ड लाइन टीम द्वारा जिला महिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बता दे दरबानीपुर गांव में मिले नवजात शिशु को लेकर ग्रामीणों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं होने के साथ, कलयुगी मां को कोसकर लोग अपना आक्रोश एक दूसरे से जाहिर करते हुए देखे गये।