जहरीले जंतु के काटने से किशोर व बालक की हुई मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। जनपद के अलग-अलग स्थान पर जहरीले जंतु के काटने से किशोर और एक बालक की मौत हो गई। जिसके चलते परिजनों में कोहराम मच गया।
सूत्रों के मुताबिक खुटहन थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव निवासी अखिलेश यादव का 14 वर्षीय पुत्र प्रिंस शाम 4 बजे घर के कमरे में रखा लोहे का बड़ा बाक्स खोलकर ड्रेस के कपड़े निकाल रहा था धुलाई के लिए। इसी दौरान बॉक्स के नीचे बैठे सर्प ने 
उसके पैर में काट लिया। किशोर की चीख पुकार सुन स्वजन दौड़ कर कमरे में गये तब तक सांप किसी कोने में जा छुपा।  उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसी प्रकार तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कपूरपुर  गांव निवास राजकुमार गौतम का 8 वर्षीय पुत्र प्रीतम शुक्रवार सुबह घर के सामने कुछ बालकों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। जिसके चलते कुछ देर बाद वह अचेत हो गया। परिजन उसे जिला अस्पताल पहुंचा कर  भर्ती करवाए यहां पर डॉक्टर नीरज सिंह,बीके सोनकर एवं फार्मासिस्ट आशुतोष पाठक द्वारा बालक को बचाने का अथक प्रयास किया गया लेकिन बालक को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई।परिजनों को जैसे ही मौत की खबर मिली मानो एक कोहराम मच गया।