गोदाम ट्रेन से कटकर वृद्ध ने की आत्महत्या, परिवार में मातम

Belal Jani
By -

 सांकेतिक चित्र 

जौनपुर। शुक्रवार को सरायख्वाजा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना में 70 वर्षीय वृद्ध ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। यह घटना दोपहर लगभग 12:35 बजे संदहा गांव के वाराणसी-फैजाबाद रेलमार्ग पर हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान हरिलाल (पुत्र अज्ञात), निवासी लपरी गांव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वृद्ध शुक्रवार सुबह बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल गए थे। दोपहर लगभग 1 बजे ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक वृद्ध का शव संदहा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा है।

सूचना पाकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो शव की पहचान हरिलाल के रूप में हुई।क्षत-विक्षत लाश देख परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भीड़ एकत्र हो गई।

आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि “शाहगंज की तरह से आ रही गोदान एक्सप्रेस (11056) के सामने वृद्ध ने छलांग लगाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।” पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हरिलाल की आत्महत्या से पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।