छिनैती करने वाले दो बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे,असलहा नकदी और बाइक बरामद

Belal Jani
By -


जौनपुर।सरपतहाँ पुलिस को रविवार सुबह एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। छिनैती की घटना में वांछित चल रहे दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने समोधपुर बॉर्डर से सुबह करीब 6:30 बजे धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक, 5400 रुपये नकद, और एक अवैध तमंचा .315 बोर के साथ एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई मु0अ0सं0-192/2025, धारा 304(2), 352, 351(3), 317(2) बीएनएस, थाना सरपतहाँ के तहत दर्ज मामले से संबंधित है।

गिरफ्तार अभियुक्त
1. अखिलेश वर्मा
पुत्र स्व. रामपाल वर्मा, निवासी भैसैली, थाना सरपतहाँ, जौनपुर।

इस अपराधी का अपराधिक इतिहास बेहद लंबा और खतरनाक है। अखिलेश वर्मा के खिलाफ 19 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, छिनैती, आर्म्स एक्ट, SC/ST एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और फर्जीवाड़े जैसी धाराएं शामिल हैं।
मुकदमे जौनपुर के अलावा फैज़ाबाद, सुल्तानपुर, मोतीगंज, करौदीकला व अन्य थानों में पंजीकृत हैं।
2. धीरज उपाध्याय
पुत्र राकेश उपाध्याय, निवासी देवराजपुर, थाना करौदीकला, जनपद सुल्तानपुर।

धीरज के खिलाफ भी 11 से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास, डकैती, फर्जी दस्तावेज बनाना, रंगदारी और आर्म्स एक्ट शामिल हैं।
बरामदगी का विवरण
एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नं. UP 44BK9096)
₹5400 नगद
एक देसी तमंचा .315 बोर
एक जिंदा कारतूस .315 बोर
पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधियों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क की पड़ताल जारी है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।