बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत, दो घायल

Belal Jani
By -

जौनपुर।रामपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में शनिवार रात 2 बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात लगभग 8 बजे श्री राम जानकी दिनकर इंटर कॉलेज के पास हुआ। बता दें कि जमालापुर बाबतपुर तिराहा निवासी 27 वर्षीय नितिन पटेल पुत्र राजेंद्र पटेल मामा के लड़के प्रिंस पटेल निवासी कपसेठी, वाराणसी के साथ रामपुर के एक होटल से खाना खाकर पल्सर बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार के कारण नितिन बाइक को संभाल नहीं सके और 
हाईवे पर बने डिवाइडर से टकरा गए। टक्कर में नितिन पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे प्रिंस पटेल और दूसरी बाइक सवार रितांशू सिंह निवासी जमालापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने घायलों को रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। देर रात परिजनों ने नितिन का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर कर दिया।