जौनपुर।थाना जलालपुर पुलिस टीम द्वारा थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 18.08.2025 को उ0नि0 रामअतार यादव मय हमराह द्वारा अपहरण से सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्त राजन कुमार उर्फ बजरंगी पुत्र राजबली हरिजन निवासी कबूलपुर थाना जलालपुर जौनपुर को गिरफ्तार किया गया व उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित पीड़िता को यूनियन बैक के पास से बरामद की गयी। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1. उ0नि0 रामअतार यादव थाना जलालपुर जौनपुर
2. का0 गोबिन्द कुमार शाह थाना जलालपुर जौनपुर
3. म0का0 सोनी सिह पटेल थाना जलालपुर जौनपुर