तालाब और गोमती नदी से वृद्ध समेत दो लोगों की मिली लाश

Belal Jani
By -


जौनपुर। जिले के अलग-अलग स्थानों में गोमती नदी और तालाब से वृद्ध समेत दो लोगों की लाश मिली है। जिसके चलते क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाशों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी हरि उम्र लगभग 85 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मखऊ गुरुवार देर शाम साइकिल से कार्य वश बाजार गए थे। घर लौटते समय गांव के पास ही सड़क किनारे साइकिल खड़ी कर तालाब के पास आवश्यकता के मुताबिक गए हुए थे। और असावधानी वश तालाब में गिर पड़े जिससे उनकी तालाब में डूब कर मौत हो गई। परिजन काफी समय उनके घर न लौटने पर तलाश करने निकले तो साइकिल सड़क किनारे खड़ी देखकर शंकावस तालाब के पास गए तो उन्हें उनका शव नजर आया। तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई। दूसरी तरफ केराकत कोतवाली क्षेत्र के नरहन गांव के पास से बह रही गोमती नदी में लाश देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने लाश को नदी से बाहर निकलवा कर अगल-बगल के लोगों से पहचान करवाने का प्रयास किया। और किसी तरह मृतक की पहचान शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रिजवी खां मोहल्ला निवासी शंभू गौतम उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र रामचंद्र गौतम के रूप में हुई। मृतक के परिजन यह भी बताएं कि 27 और 28 दिनांक के मध्य यह घर से लापता हो गए थे। पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।