सांकेतिक चित्र
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित किराए के मकान में रहने वाले एक छात्र ने संदिग्ध अवस्था में फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। हालांकि जैसे ही परिजन को घटना की जानकारी मिली परिजनों में कोहराम मच गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बदलापुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी राज श्रीवास्तव उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र संजय श्रीवास्तव मां के साथ रहकर शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक की नानी की तबीयत खराब होने पर मृतक की मां नानी को देखने चली गई थी। इस दौरान राज अकेले ही घर में था। परिजन द्वारा फोन उसे करने पर जब फोन नहीं उठा तो गुरुवार सुबह मृतक के मामा आकर घर के कमरे में देखें तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ नजर आया। पुलिस को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।