जौनपुर।दिनांक-16.02.2026 को सूचना मिली कि थाना रामपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम आशापुर में एक खेत में एक शव प्राप्त हुआ है, तत्काल सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस व फॉरेन्सिक टीम के साथ निरीक्षण किया तो ज्ञात हुई कि ईट से वार कर मृत्यु कारित की गयी है। तत्काल शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर द्वारा घटना के त्वरित अनावरण हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया। प्रकरण की गहनता से जांच की गई तो ज्ञात हुआ कि मृतक बृजेश यादव पुत्र लाल चन्द्र निवासी ग्राम मेहदी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर का इनके सगे मामा के लड़के रोहित यादव पुत्र स्व0 दशरथ यादव निवासी तुलसीचक जनपद भदोही से मृतक का पैसे को लेकर विवाद था, क्षणिक रुप से आवेशित होकर रोहित यादव द्वारा मृतक बृजेश यादव पुत्र लाल चन्द्र निवासी ग्राम मेहदी थाना सिकरारा जनपद जौनपुर के सर पर ईंट से वार कर यह घटना कारित की गई थी। आरोपी रोहित यादव को गिरफ्तार किया गया है। वादी श्री लालचन्द्र यादव की तहरीर पर मु0अ0सं0-25/26 पंजीकृत किया गया है। अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
ईट से मारकर युवक की मांमा के पुत्र ने की हत्या, पुलिस ने लिया हिरासत में
By -
February 16, 2026
Tags: