यूनानी डे पर लगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

Belal Jani
By -


अजवद क़ासमी
जौनपुर।नगर के मोहल्ला रिज़वी खां में स्थित शाही अटाला मस्जिद के पूर्वी द्वार पर यूनानी डे के अवसर पर बुधवार को जौनपुर यूनानी डॉक्टर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय डॉ. अख़्तर सईद की याद में सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में कुल लगभग 1000 मरीजों ने अपना इलाज करवाया,जिसमें खांसी बुखार और अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को निःशुल्क दवाइयां दी गईं। साथ ही तीन सौ से अधिक लोगों की जांच भी नि:शुल्क की गई। इसमें ब्लड शुगर टेस्ट,कॉलेस्ट्रॉल और थाइराइड की जांच की गई। डॉ.सरफ़राज़ खान चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पंचायत जफराबाद ने शिविर का उद्‌घाटन कर मरीजों का हालचाल लिया। और इस पहल को पुण्य का कार्य बताया। और साथ ही हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। वहीं डॉ.शमीम अहमद,समेत डॉ.दानिश खान,डॉ.मोहम्मद राशिद खान व अन्य डॉक्टरों ने मरीज़ों का मुफ्त इलाज किया। अध्यक्ष डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के बीच यूनानी चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता के बारे में जागरूकता फैलाना है तथा इसके माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद करना है।

इस अवसर पर डॉ.ऐ.के हारिस,डॉ.क़मर अब्बास,डॉ.अंज़र,डॉ.असद,डॉ.ख़ालिद अफ़ज़ाल,डॉ.अज़ामुद्दीन,डॉ. दानिश,डॉ.अदनान,डॉ.नदीम हसन,डॉ
अबू ओसामा,डॉ. उस्मान,डॉ. आसिफ़ नदीम,डॉ. शमसुज़्ज़मां,डॉ. मोहम्मद अक़दस,डॉ. अय्यूब,डॉ.शाहनवाज़,डॉ.तबरेज़,डॉ.इरफ़ान,डॉ. फ़हमी,डॉ.हुमैरा,डॉ.फ़ैज़,डॉ.मिस्क़त,डॉ.फैसल,डॉ. मुस्तक़ीम,ज़फ़र मसूद,हफ़ीज़ शाह,नफ़ीस खां उपस्थित रहें। अंत में सचिव डॉ.मोहम्मद राशिद खान ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Tags: