जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में दबिश देने पहुँची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार की शाम तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि नामजद 19 आरोपियों एवं 40 से 50 की संख्या में अज्ञात महिला एवं पुरुषों में आरोपी जुगनू गौतम, अरविंद एवं राकेश यादव को गिरफ्तार कर समुचित धारा में चालान न्यायालय भेज दिया गया। मुकदमा वादी थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह की तहरीर पर शनिवार की देर रात्रि ग्राम प्रधान आनन्द गौतम, राजेश गौतम, धीरज गौतम, वांछित आरोपी पंकज गौतम, सूरज, संदीप, दिनेश यादव, धर्मराज यादव, सतेंद्र सहित कुल 19 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला के आरोप में मुकदमा कायम हुआ है।