पीकप से टकराकर बाइक सवार की मौत, परिजनों में कोहराम

Belal Jani
By -


 जौनपुर।  बभनियांव गाँव से प्रयागराज के जंघई बाजार जा रहे बाइक सवार की मौत पिकअप की टक्कर से हो गयी मौके मौत पर पहुंची सरायममरेज की पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
मंगलवार की शाम 5 बजे मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव गाँव निवासी दिलीप गौतम 35 वर्ष अपने घर  से  जंघई बाजार सामान लेने जा रहे थे वह जंघई फाटक क्रास करके  जंघई जरौना मार्ग पर सरायममरेज के जंघई बाजार में पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मारते हुए निकल गयी जिससे उनकी मौके पर मौत हो गयी सूचना पर सरायममरेज थाना के जंघई बाजार चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे ले लिया। मृतक की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सूरत मे रहकर मजदूरी का काम करता था तीन माह पहले घर आया था। पत्नी मीरा देवी का रोरो कर बूरा हाल है मृतक मजदूरी करके परिवार को भरण पोषण करता था मृतक को दो बेटा एक बेटी है  बेटा एस 7 वर्ष, बेटी रिसी 5 वर्ष, रिहान 3 वर्ष के है ।
थानाध्यक्ष सरायममरेज अतुल कुमार मिश्र का कहना है शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर वाहन की तलाश के लिए जगह जगह  सीसी टीवी फुटेज  चेक किया जा रहा है।