(मृतक बालक की फाइल फोटो)
आंगन में लगे हरे भरे पेड़ की डाल काटते समय हुआ हादसा,पुलिस जांच में जुटी
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी एक व्यक्ति द्वारा नीम का पेड़ कटवाते समय अचानक काटी जा रही डाल उसी के खेल रहे बालक के ऊपर गिरी जिससे उसकी मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही करने में जुट गई।
सूत्रों द्वारा घटना कुछ इस प्रकार बताई जा रही है कि उक्त मोहल्ला निवासी मनीष मौर्य घर के आंगन में लगा नीम का पेड़ किन्हीं कारणों से कटवा रहे थे। इसी दौरान लगभग10 वर्षीया उनका पुत्र आशुतोष मौर्या उर्फ (आशु) जो आंगन में लगे नीम के पेड़ के नीचे खेलते खेलते पहुंच। तभी काटी जा रही एक मोटी डाल अचानक उसके ऊपर गिर पड़ी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वही तड़पने लगा। परिज जब यह देखे तो सभी में हड़कंप मच गया। इसी दौरान सूचना पाकर नवीन सब्जी मंडी चौकिया धाम पुलिस चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव साथी जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजन उसे गंभीर रूप से घायल होकर अचेत पड़े आशू को तुरंत निजी वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत्य घोषित कर दिया। यह भी बताया गया है कि मृतक अपने माता-पिता का इकलौता चिराग था। स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही चर्चा की माने तो आखिर किसके आदेश से नीम के हरे भरे पेड़ को कटवा जा रहा था जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। यह एक बड़ा गंभीर मामला है जिसकी पूरी तरह जांच कर बगैर किसी संबंधित के परमिशन के काटे जा रहे पेड़ की जांच होना आवश्यक है। और नियमानुसार कार्यवाही भी की जाए जिससे ऐसे लोगों में कानून का भय पैदा हो सके की बगैर संबंधित अधिकारियों के परमिशन के किसी भी तरह के पेड़ को कटवाने या काटने की कोई भी हिम्मत ना करें जिससे भविष्य में इस तरह की घटना होने से पहले ही रोका जा सके। इस संबंध में पुलिस चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव से दूरभाष पर संपर्क कर पूछा गया तो उन्होंने बताया कि परमिशन से संबंधित मेरे पास कोई जानकारी नहीं है हालांकि आगे की कार्यवाही को किया जा रहा है। जब इस संबंध में वन विभाग अधिकारी शालिनी चौरसिया से दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा कोई भी परमिशन नहीं दिया गया है पेड़ काटना प्रतिबंध है। मौके पर कर्मियों को भेज कर जांच करवाने के पश्चात कार्रवाई की जाएगी।