फांसी पर लटककर विवाहिता ने मौत को गले लगाया,पुलिस जांच में जुटी

Belal Jani
By -

जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालुद्दीनपुर गांव में विवाहिता की फांसी पर लटकती हुई लाश से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त गांव निवासी मोहम्मद शादाब की 22  वर्षीया पत्नी रोजी बानो की लाश उसके कमरे में लगे पंखे से लटकतीं हुईं शुक्रवार रात लगभग ग्यारह बजे देखी गयी। जैसे ही यह खबर ग्रामीणों को लगी बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ में जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा जाने लगी ।लगभग 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकती हुई लाश को नीचे उतारा। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर जहां पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही यह बताया जा रहा है कि विवाहिता के मायके के लोग प्रदेश में रहते हैं और उसके कोई संतान नहीं थी  शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी।