हौसला बुलंद दबंगों ने नाई की दुकान पर,युवक को मार कर किया घायल

Belal Jani
By -


जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के तूतीपुर मोहल्ला में नाइ की दुकान पर बाल कटाने गए युवक को लाठी डंडा और हांथ में पहने कड़े से मार  घायल कर दिया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

घटना कुछ इस प्रकार बताई जा रही है कि इसी कोतवाली क्षेत्र के ताड़तला न्यू कालोनी मोहल्ला निवासी मोनू सेठ उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र ओंकार सेठ सोमवार शाम कसेरी बाजार हनुमान घाट दुकान से घर खाना खाने के आ रहा था। इसी दौरान तूतीपुर मोहल्ला पुलिया के पास नाई की दुकान पर बाल कटाने  पहुंच गया।आरोप है कि तभी करीब आधा दर्जन दबंग  हमलावरों ने लाठी-डंडा और हांथ में पहने कड़े से उसपर हमला कर घायल कर मौके से सभी फरार हो गए। जानकारी होने पर परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाए। 

घायल युवक की मां मंजू सोनी के द्वारा बताया गया कि हमलावरों ने मोनू के सिर और शरीर पर तब तक वार किया जब तक वह लहूलुहान होकर बेहोश नहीं हो गया। जानकारी होने पर राज कालेज टीकुली टोला पुलिस चौकी प्रभारी सुनील यादव साथी जवानों के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर घायल का उपचार एवं चिकित्सकीय परीक्षण करवा कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गए। हालांकि की स्थनीय लोगों द्वारा की जा रही चर्चा की मानी जाए तो रविवार रात्रि तूतीपुर मुफ्ती मोहल्ला में हुई धारदार से मार पीट के चलते आज इस घटना को हौसला  बुलंद दबंगों ने अंजाम दिया है। जबकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि यह मारपीट किसी और दिन की घटना के चलते हुई है।