तेज़ आंधी से गिरे नीम के पेड़ ने घर के चिराग को बुझाया,आंगन में छाई उदासी

Belal Jani
By -

(मृतक की फाइल फोटो)

जौनपुर।मुगंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के मछली शहर रोड पर तेज़ चली गांधी से गिरे नीम के पेड़ ने एक घर के चिराग को अचानक से इस तरह बुझा दिया जिसके चलते घर और आंगन में पूरी तरह मायूसी छाई हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के बुझे चिराग के शव को कब्जे में लेकर संबंधित प्रक्रिया में जुट गई है।बुझे हुए चिराग को अपने लहू से सींच कर हमेशा रौशन रहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने वाले मायूसी भरे घनघोर अंधेरे में गुमसुम होकर रोते बिलखते बे सुध पड़े हुए हैं।


बताया जाता है मंगलवार की रात मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र पकड़ी गोदाम गांव निवासी मनीष कुमार गौतम उम्र लगभग 18 वर्ष बाइक से मछली शहर रोड सरकारी अस्पताल के सामने से गुजरते समय अचानक तेज चली आंधी से गिरे नीम के पेड़ की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन  स्थानीय लोगों के अलावा परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।

Tags: