जौनपुर।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 एवं उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2026 के मद्देनजर यातायात पुलिस ने शहर में नो-एंट्री व्यवस्था की समयावधि बढ़ा दी है। यह परीक्षा 31 मई 2026 (रविवार) को जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा शहर को जाममुक्त बनाए रखने के लिए आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छोड़कर सभी भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यातायात पुलिस के अनुसार 31 मई को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी। पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तुपुर तिराहा सहित प्रमुख मार्गों पर यह प्रतिबंध लागू रहेगा।
यातायात विभाग ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।