जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरोज बड़ेबर गांव निवासी एक युवक का कथित तौर पर अवैध देसी कट्टा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा युवक साहिल यादव उर्फ बंटी, पुत्र बबलू यादव है। वीडियो में युवक कथित रूप से हाथ में देसी तमंचा लिए नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने चिंता जताई है कि कम उम्र के युवाओं में सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने की होड़ बढ़ती जा रही है। कई बार लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स के चक्कर में युवा ऐसे कदम उठा लेते हैं, जो उनके लिए कानूनी परेशानी का कारण बन सकते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस उम्र में युवाओं को शिक्षा, खेलकूद और अपने भविष्य के निर्माण पर ध्यान देना चाहिए, उस उम्र में हथियारों के साथ वीडियो बनाना समाज के लिए चिंताजनक संकेत है।
फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है यदि वीडियो में दिखाई गई गतिविधि और हथियार अवैध पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई होनी तय है
"सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत युवाओं को गलत रास्ते पर न ले जाए, इसके लिए अभिभावकों और समाज दोनों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।