सड़क हादसे में पति-पत्नी समेत तीन घायल

Belal Jani
By -


जौनपुर। गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव के पास टीवीएस और बाइक की भिंडत में पति-पत्नी समेत बाइक सवार घायल हो गया सभी का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। 

बताया जाता है कि केराकत कोतवाली क्षेत्र के पेसारा गांव निवासी शिव धनी उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र छंगू प्रजापति सुहानी उम्र लगभग 30 वर्ष पत्नी छंगू प्रजापति दोनों टीवीएस मोपेड से सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज से दवा लेकर वापस घर जा रहे थे। इसी दौरान गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बाली गांव निवासी रंजीत उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र राम मुरत बाइक से शहर की तरफ आते समय पिलखली गांव के पास दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। नतीजतन तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारीयों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया यहां पर प्राथमिक उपचार करने के पश्चात शिव धनी और रंजीत की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर।