जौनपुर।चंदवक दो युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर तलवार व अवैध असलहा लहराते हुए वीडियो वॉयरल हो रहा है। जांचों परांत एस आई सीताराम ने मुकदमा दर्ज कराया है।
एस आई सीताराम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर दो युवकों द्वारा दो तलवार व अवैध असलहा लहराया जा रहा है।जांच की गई तो तो दोनों अमुवार गांव निवासी अनुराग यादव पुत्र राजेश व अविनाश यादव उर्फ शेरू पिता अज्ञात का नाम प्रकाश में आया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दिया है।