आलिया ने 'विकसित भारत' पर रखा जनपद का पक्ष
जौनपुर।बदलापुर विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट2026की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बदलापुर विधान सभा क्षेत्र की बिटिया आलिया ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया। उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विधानसभा में जौनपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए आलिया ने'यूनियन बजट2026 विकसित भारत की ओर युवाओं कासशक्तिकरण'जैसे विषय पर ओजस्वी विचार व्यक्त किए। सदन के पटल पर अपनी बात रखते हुए आलिया ने कहा कि "केंद्रीय बजट 2026 विकास का समावेशी बजट है। जिसकी सबसे बड़ी शक्ति हमारी 'युवा शक्ति' है। इस बजट का संकल्प है कि हर हाथ को काम मिले और हर आवाज को सम्मान मिले।" उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आज का भारत 'स्लम' वाला नहीं, बल्कि विश्व का 'स्टार्टअप लीडर' है।
आलिया ने युवाओं की भूमिका को रेखांकित करतेहुए कहाकि आज का युवा 'फ्यूचर रेडी' है। एआई (AI) से लेकर इसरो(ISRO) तक, और डीआरडीओ (DRDO) से लेकर ग्रीन एनर्जी बैलिस्टिक मिसाइल तक, युवाओं की धमक है।उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि "विकास केवल आंकड़ों में नहीं,बल्कि अंतिम व्यक्ति के उदय में दिखना चाहिए।युवा केवल एक डेमोग्राफिक डिविडेंड' नहीं हैं,अपितु वे कल के विकसित भारत के 'डेवलपर इन चीफ' हैं।पीएम और 'माय भारत'पोर्टल का आभार जताते हुए ऐतिहासिक सदन की कुर्सियों पर बैठ कर अपनी बात रखने को... आलिया ने खुद के जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। वर्तमान समय में सेंट्रल ला कालेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रहीं आलिया ने 'माय भारत' पोर्टल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,जिन्होंने युवाओं को देश के सर्वांगीण विकास में अहम योगदान देने के लिए इतना बड़ा मंच प्रदान किया आभार व्यक्त किया।