नगर पालिका बैठक में डेढ़ घंटे तक 'हाईवोल्टेज ड्रामा', सभासदों के आगे झुकीं अध्यक्ष मनोरमा मौर्य

Belal Jani
By -


नगर पालिका बोर्ड बैठक में भारी बवाल!
3 साल में सिर्फ 3 बैठकें, बिना अनुमति बजट-टेंडर पास कराने पर घिरीं अध्यक्ष।

जौनपुर।जौनपुर नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शुक्रवार को अखाड़े में बदल हो गई। सभासदों के तीखे तेवरों और भारी हंगामे के कारण बैठक करीब डेढ़ घंटे तक ठप रही। नाराज सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य पर नियमों को ताक पर रखने और बिना बोर्ड की अनुमति के करोड़ों का बजट और टेंडर पास कराने का गंभीर आरोप लगाया। चौतरफा घिरने के बाद आखिरकार अध्यक्ष को अपनी गलती माननी पड़ी और बैकफुट पर आना पड़ा।
हंगामे की मुख्य वजहें: क्यों भड़के सभासद?---
 नियमों की अनदेखी:-  सभासदों का आरोप है कि नियम के मुताबिक साल में 6 बैठकें होनी चाहिए, लेकिन बीते 3 साल में महज 3 बैठकें ही कराई गईं।
 
अंधेरे में रखकर पास किया बजट:-  कटघरा वार्ड के सभासद मुकेश सिंह, दीपक जायसवाल, रेनू पाठक और अल्मास अहमद सिद्दीकी ने मोर्चा खोलते हुए कहा कि बिना सदस्यों की अनुमति के ही बजट और टेंडर पास कर लिए गए।

पुरानी बैठक का गुस्सा:-  8 महीने पहले भी सभासदों के सवालों का जवाब न मिलने पर बैठक स्थगित हुई थी, जिसका गुस्सा इस बैठक में फूट पड़ा।
          जब तक अध्यक्ष अपनी गलती स्वीकार नहीं करेंगी, तब तक कार्यवाही आगे नहीं बढ़ेगी।" — आक्रोशित सभासदों का अल्टीमेटम-- 
अध्यक्ष को झुकना पड़ा, लिखित आश्वासन के बाद शांत हुआ मामला--
 डेढ़ घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद अध्यक्ष मनोरमा मौर्य ने सभासदों के सामने घुटने टेके। उन्होंने आश्वासन दिया कि अब से हर दो महीने में बोर्ड की बैठक बुलाई जाएगी। इसके बाद ही मामला शांत हुआ और लाइसेंस शुल्क व नामांतरण प्रक्रिया को मंजूरी मिल सकी।

Tags: