मालगाड़ी की चपेट में आकर वृद्ध महिला की मौत

Belal Jani
By -
सांकेतिक चित्र 
जौनपुर। वाराणसी सुल्तानपुर रेलवे प्रखंड स्थित श्री कृष्णा नगर रेलवे स्टेशन के पश्चिम दिशा में मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। जीआरपी ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव निवासी हीरावती प्रजापति उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी कैलाश नाथ प्रजापति सोमवार दोपहर श्री कृष्णा नगर स्टेशन के पश्चिम दिशा में गेट के बगल वाराणसी की तरफ से लखनऊ को जाने वाली माल गाड़ी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौके हो गई।श्री कृष्णा नगर स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ कांस्टेबल मनजीत कुमार और जीआरपी कांस्टेबल रविंद्र कुमार पटेल तत्काल मौके पर पहुंच गए।जीआरपी जवान ने लाश को कब्जे में ले लिया। हालांकि घटना से कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।