सांकेतिक चित्र
जौनपुर। घर से लापता युवक की रेलवे लाइन किनारे मिली लाश के चलते क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।
बताया जाता है कि जफराबाद थाना क्षेत्र के बसीरपुर गांव निवासी मोहित निषाद कुंभ लगभग 25 वर्ष पुत्र रामचंद्र विशाल 2 दिन से घर से लापता था सोमवार दोपहर उसकी लास्ट रेलवे लाइन के किनारे गांव के पास ही देखकर ग्रामीणों ने परिजन को जानकारी दिया। जैसे ही जानकारी परिजनों को मिली परिजनों में मायूसी के साथ कोहराम मच गया। चर्चा कि मनी जाए तो मृतक मोहित निषाद की रेलवे लाइन के पास मिली लाश को लेकर लोग तरह की बातें कर रहे हैं। अब मौत की गुत्थी सुलझना जांच का विषय है।